आज देशभर में 137वां स्थापना दिवस मनाएगी कांग्रेस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस पार्टी आज देशभर में 137वां स्थापना दिवस मनाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के तहत सुबह करीब साढ़े नौ बजे नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वर्ष 1885 में, 28 दिसंबर के दिन कांग्रेस शुरू हुई थी।