कांग्रेस बगैर सीएम पद के चेहरे के लड़ेगी पंजाब विधानसभा चुनाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: republic world
पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टियां सियासी दांव-पेंच खेल रही हैं। इस बीच सामने आया है कि कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पद के दावेदार के चेहरे के बिना ही लड़ेगी। पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चीफ सुनील जाखड़ ने कहा- 'हम संयुक्त लीडरशिप में चुनाव लड़ेंगे। हमने पहले कभी-भी मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, 2017 इसमें अपवाद है।'
