मेघालय में बीजेपी समर्थित सरकार का समर्थन करेगी कांग्रेस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मेघालय में कांग्रेस के सभी विधायकों ने बीजेपी समर्थित नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में शामिल होने की इच्छा जताते हुए सचिवालय में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से मिलकर उन्हें समर्थन पत्र सौंपा। कांग्रेस विधायक दल की नेता मजेल अमपरीन लिंगदोह कुल पांचों विधायकों के साथ सीएम के पास पहुंची और राज्य को आगे ले जाने और लोगों के लिए साथ काम करने की बात कही।
