VIDEO: सभा में खाली कुर्सियों की फोटो खींच रहे पत्रकार की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की जमकर पिटाई
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ANI
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता एक पत्रकार की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल यह वीडियो तमिलनाडु के विरुधुनगर में कांग्रेस की चुनावी सभा का है. जहां पर ज्यादातर कुर्सियां खाली पड़ी थी. वहां पहुंचे फोटो जर्नलिस्ट ने खाली कुर्सियों की तस्वीर खींचनी शुरू कर दी. इस बात से कांग्रेसी नाराज़ हो गए और उन्होंने पत्रकार की पिटाई शुरू कर दी.
