कांग्रेस का चंदा अभियान, लेकिन खुल रहा भाजपा का पेज; जानें कैसे हो गया खेल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
कांग्रेस ने सोमवार को 'डोनेट फॉर देश' चंदा अभियान लॉन्च किया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसके साथ एक बड़ा खेल हो गया। अभियान के कांग्रेस के लिंक पर क्लिक करने पर भाजपा का डोनेशन पेज खुलने लगा और कांग्रेस की बजाय भाजपा के पास चंदा पहुंचने लगा। कांग्रेस ने भाजपा पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाए हैं और कहा कि भाजपा उसके चंदा अभियान से डर गई है।