आज से अगले 30 दिन तक कांग्रेस का "जय भारत सत्याग्रह", हिरासत में कई कांग्रेसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
कांग्रेस ने केंद्र सरकार को ब्लॉक स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर घेरने के लिए आज से अगले 30 दिन तक "जय भारत सत्याग्रह" करने का फैसला लिया। इसमें कार्यकर्ता, फ्रंटल आर्गनाइजेशन, सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।' राहुल की सांसदी रद्द होने पर मशाल मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें हरीश रावत और पी. चिदंबरम शामिल थे।
