कांग्रेस का युवा घोषणा-पत्र जारी, 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज दिल्ली में युवा घोषणा-पत्र जारी कर दिया। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश किया गया है। युवाओं को इस भर्ती विधान में 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गई है। शिक्षकों के डेढ़ लाख पद भरे जाएंगे। इस विधान में प्रदेश के सात करोड़ युवाओं को टारगेट किया गया है।
