ठेकेदार मौत मामला: कर्नाटक बीजेपी पर संकट, कांगेस ने मांगा के.एस. ईश्वरप्पा का इस्तीफा, मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सरकारी ठेके में 40% कमीशन का आरोप लगाकर कर्नाटक में एक ठेकेदार संतोष पाटिल ने हाल ही में सुसाइड कर ली थी। इस मामले में अब बीजेपी सरकार के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। कल सरकार ने मामले की जांच पुलिस को सौंपी दी थी। पाटिल के परिजनों की मांग है कि जब तक मंत्री गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक संतोष का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
