कश्मीर पर विवादित लेख और पीएम मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार, अनुराग ने लगाया न्यू यॉर्क टाइम्स पर आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India today
कश्मीर पर विवादित लेख प्रकाशित करने पर केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को बुरी तरह से लताड़ा। अनुराग ने ट्वीट कर लिखा कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने बहुत पहले ही भारत के बारे में कुछ भी प्रकाशित करते समय तटस्थता के सभी दावों को छोड़ दिया था। उन्होंने कहा इनका काम अब केवल भारत और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठ फैलाना है।
