भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल का विवादित बयान, कहा- नेहरू नहीं, बोस थे पहले प्रधानमंत्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
कर्नाटक में भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बताया कि नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे। विजयपुरा शहर से विधायक पाटिल ने एक कार्यक्रम में कहा, "बाबा साहेब ने एक किताब में लिखा है कि हमें आजादी भूख हड़ताल से नहीं मिली। इसलिए नहीं मिली कि एक तरफ थप्पड़ मारो तो दूसरा हिस्सा दिखाते। हमें आजादी मिली सुभाष चंद्र बोस द्वारा पैदा किए डर के कारण।"