भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, मुंबई में केस दर्ज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मुंबई पुलिस ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ बयान के लिए भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। रजा अकादमी की शिकायत पर उनके खिलाफ ये केस दर्ज किया गया है। अक्सर टीवी पर दिखने वाली नुपूर ने एक न्यूज चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर साहब के बारे में विवादित बात कही थी। मामला सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है और कई यूजर्स नुपूर के बयान पर सवाल उठा रहे हैं।