कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की विवादित टिप्पणी, कहा- भगवत गीता में भी है जिहाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bharat Times
दिल्ली में हालिया एक किताब के विमोचन के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने गीता के उपदेशों की तुलना जिहाद से की। पाटिल ने कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं है, बल्कि गीता में भी जिहाद है, जीजस में भी जिहाद है। शिवराज पाटिल महाराष्ट्र से आते हैं। लातूर से सांसद रह चुके हैं। 2014 के बाद से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।
