BSF का क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने पर पंजाब में विवाद, मुख्यमंत्री ने बताया संघवाद पर हमला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सीमा के 50 किलोमीटर अंदर तक कार्रवाई करने का अधिकार देने के केंद्र सरकार के फैसले पर पंजाब में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसे संघवाद पर हमला बताया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की अपील की है। पंजाब कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी इसे पुलिस के अधिकार छीनने वाला फैसला बताया है।