राहुल गांधी को राम बताने पर विवाद, बीजेपी बोली- कांग्रेसी वानर सेना जैसे कपड़े उतारकर घूमें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
राहुल गांधी को सुपर ह्यूमन बताते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा था कि जब लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, उस समय राहुल टी-शर्ट में देशभर की यात्रा कर रहे हैं। इस बीच राहुल की भगवान राम से तुलना पर बीजेपी सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि राहुल की सेना बिना कपड़ों के क्यों नहीं घूमती। उन्हें बिना कपड़ों के घूमना चाहिए, जैसे भगवान राम की वानर सेना करती थी।
