चीफ सेक्रेटरी के ट्रांसफर पर बंगाल में तकरार, ममता ने मोदी को लिखी चिट्ठी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली बुलाने के केंद्र के आदेश को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आदेश वापस लेने का अनुरोध किया है। बनर्जी ने यह कहा उनकी सरकार बंदोपाध्याय को कार्यमुक्त नहीं कर रही। उन्होंने पत्र में कहा ‘‘पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाने के एकतरफा आदेश से स्तब्ध और हैरान हूं।
