कोरोना: डेल्टा वेरिएंट पर बोरिस जॉनसन ने जताई चिंता, इंग्लैंड में आगे बढ़ सकती हैं पाबंदियां
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सबसे पहले भारत में मिले कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट को लेकर 'गंभीर चिंता' व्यक्त की है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि इंग्लैंड में लगी पाबंदियों को पूरी तरह हटाने के समय में देरी हो सकती है। इंग्लैंड में अभी 21 जून तक पाबंदियां लागू हैं और सोमवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इन्हें पूरी तरह हटाने या आगे बढ़ाने से जुड़ा फैसला ले सकते हैं।