'कोरोना से मेरी याददाश्त चली गई', ईडी की पूछताछ में बोले सत्येंद्र जैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News on AIR
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर कोर्ट ने आज फैसला सुरक्षित रख लिया है। सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर कोर्ट 18 जून को फैसला सुनाएगा। सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत के सामने कुछ ऐसे दावे किए, जिनको सुनकर हर कोई चकित रह गया। ईडी ने ट्रायल कोर्ट को बताया है कि सत्येंद्र जैन का कहना है कि कोरोना के कारण उनकी याददाश्त चली गई है।
