अस्पताल में भर्ती कराई गईं कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी, हालत स्थिर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को इससे संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और वो निगरानी में हैं। कांग्रेस की तरफ से ये बयान ऐसे समय पर जारी किया गया है जब नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया को 23 जून को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है।