कोरोना का खतरा, चुनाव आयोग ने नतीजों के बाद विजयी जुलूसों पर रोक लगाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने 2 मई को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद विजयी जुलूसों पर रोक लगा दी है। आयोग ने कहा है कि वह निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से मिले सुझावों के आधार पर अपनी गाइडलाइंस को कड़ा कर रहा है।गौरतलब है कि 2 मई को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजों का ऐलान होना है।