विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी, आज होगा धामी समेत 4 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
आज उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। जिसके आधार पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी की किस्मत का फैसला होगा। 31 मई को वोट डाले गए थे। मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कर्मचारी लगाए गए हैं। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा।
