x

त्रिपुरा निकाय चुनाव की मतगणना जारी, तीन वार्ड में बीजेपी को मिली जीत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

त्रिपुरा में भारी सुरक्षा के बीच 14 नगर निकायों की 200 से ज्यादा सीटों पर वोटों की गिनती जारी।अगरतला नगर निगम और 19 अन्य नगर निकायों के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी वोटों की गिनती शुरू हो गयी। त्रिपुरा नगर निगम चुनाव में कुल 785 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला आने वाला है। त्रिपुरा के अगरतला नगर पालिका में तीन वार्डों में भाजपा आगे चल रही है।