'गेम चेंजिंग' दवा खरीदने में आगे एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देश, पिछड़ सकते हैं गरीब मुल्क
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस वैक्सीन खरीदने में पीछे रहे एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कई देश गलती सुधारते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्षेत्र के देशों ने कोरोना की 'गेम-चेंजिंग' दवा खरीदने के लिए ऑर्डर दे दिए हैं, जबकि इस दवा को अभी इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है। दूसरी तरफ फिर से यह आशंका मजबूत होने लगी है कि वैक्सीन की तरह गरीब देश यह दवा खरीदने में भी पीछे रह जाएंगे और इसके वितरण में भारी असमानता देखने को मिलेगी।