गाय के गोबर और गोमूत्र से मजबूत हो सकती है देश की अर्थव्यवस्था- शिवराज सिंह चौहान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indian express
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक अनोखा सुझाव दिया है। चौहान का कहना है कि गाय के गोबर और गोमूत्र की मदद से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर से खाद से लेकर कीटनाशक तक बन रहे हैं और इस दिशा में और प्रयास होने चाहिए। उन्होंने महिलाओं से गाय पालन से जुड़ने की अपील भी की।