देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस, अब इस पार्टी में होंगी शामिल
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2024/03/28/1711614769.jpeg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: newsbyte
लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में रहने वाली देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ दी है। दैनिक भास्कर के मुताबिक, बुधवार को जिंदल हाउस में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व की सदैव आभारी रहूंगी।'