x

बुर्किना फासो में तख्तापलट, विद्रोही सैनिकों के कब्जे में राष्ट्रपति काबोरे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Michel Euler/AP Photo

बुर्किना फासो में तख्तापलट हुआ। राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे विद्रोही सैनिकों के कब्जे में हैं। दो विद्रोही सैनिकों ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि काबोरे को कहां रखा गया है। राष्ट्रपति आवास के पास रविवार रात से गोलियों चल रही थीं। सोमवार तड़के राष्ट्रपति भवन में जबरदस्त संघर्ष चला। इस दौरान एक हेलीकॉप्टर भी उड़ रहा था। विद्रोही सैनिकों की चौकियों को छोड़कर रविवार रात राजधानी की सड़कें खाली थीं।