कोर्ट ने खारिज की 8 आरोपियों की जमानत याचिका, दिल्ली पुलिस को फटकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
दिल्ली के रोहिणी स्थित कोर्ट ने जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों की रिहाई गवाहों को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा कोर्ट ने अवैध जुलूस को नहीं रोक पाने को लेकर दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार भी लगाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह हिंसा पुलिस की विफलता को दर्शाती है।