नारायण राणे को अदालत ने जमानत पर किया रिहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
थप्पड़ वाले बयान के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कल जमानत मिल गई है। राणे पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। राणे को पहले चिपलून से हिरासत में लिया गया था, उसके बाद कागजी कार्यवाही पूरी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रात को उन्हें रायगढ़ के महाड अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें जमानत दे दी गई।
