x

फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में कोर्ट ने भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा को जेल भेजा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

राजस्थान में फर्जी मार्कशीट तैयार कर पत्नी को सरपंच का चुनाव लड़वाने वाले उदयपुर की सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया। विधायक ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सोमवार को स्थानीय न्यायालय में सरेंडर किया था और उसके बाद जमानत याचिका दायर की थी। मंगलवार को मामले में हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए।