कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 13 जून तक ED की रिमांड पर भेजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rediff
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कस्टडी 13 जून तक बढ़ा दी गयी है। सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और इस मामले में ईडी ने उनको 30 मई को गिरफ्तार किया था। वित्तीय अपराधों की जांच करने वाली जांच एजेंसी ने हाल ही में उनके परिसरों में छापेमारी की थी। इस दौरान 2.82 करोड़ रुपये और 133 सोने के सिक्कों की बरामदगी की गई थी।
