खुद को आग के हवाले करने वाले माकपा कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कई शहरों के CAA और NRC विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने वाले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 72 वर्षीय कार्यकर्ता रमेशचंद्र प्रजापत ने इंदौर स्थित गीता भवन चौराहे पर शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद उन्हें शासकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि आत्मदाह की वजहों का पता नही चला है। उनके बैग से CAA विरोधी पर्चे मिले हैं।
