कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया कुमार ने इस बारे में हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों युवा नेताओं को दोपहर करीब तीन बजे पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। परंतु इसमें राहुल गांधी मौजूद रहेंगे या नहीं इस बारे जानकारी नहीं मिली है।
