राहुल गांधी से मिले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता, सीएम पद पर रार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ में जारी तनाव के समाधान को लेकर आज यह मुलाकात की गई। राहुल गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और AICC जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। सिंहदेव और बघेल के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई साल के फार्मूले को लेकर तनाव है।
