कोलंबो के कई हिस्सों में अगली सूचना तक लगा कर्फ्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोलंबो के कई हिस्सों में तत्काल प्रभाव से पुलिस कर्फ्यू लगा। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कोलंबो नॉर्थ, कोलंबो साउथ, कोलंबो सेंट्रल और नुगेगोडा पुलिस डिवीजनों में अगली सूचना तक कर्फ्यू लगाया है। गुरुवार को पुलिस ने मिरिहाना में राष्ट्रपति के निवास की ओर जाने वाले पेंगिरिवाट्टा मावथा के पास इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों की थीं।
