आज से मध्य प्रदेश में अनलॉक शुरू, 6 जिलों में कर्फ्यू में ढील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Sen times
कोरोना की दूसरी लहर के बीच लंबे लॉकडाउन के बाद मध्य प्रदेश राज्य में अब अनलॉक की शुरुआत हो गई है। राज्य के लगभग सभी जिलों में 24 से 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है, लेकिन अब कम कोरोना संक्रमण वाले 6 जिलों में कुछ ढील दी गई है। यह अहम निर्णय राज्य शासन के निर्देश के बाद रविवार को जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने लिया है।
