पंजाब के नए सीएम को लेकर उत्सुकता, भगवंत मान गूगल सर्च में ट्रेंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब के नए सीएम बनने जा रहे भगवंत मान को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। लोग उन्हें इस कद्र सर्च कर रहे हैं कि गूगल पर वो सर्च में ट्रेंड कर रहे हैं। भगवंत को सर्च करने वालों की संख्या 10 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे पीक पर थी। तब उनके मुकाबले केजरीवाल को सिर्फ 16 फीसदी लोग ही सर्च कर रहे थे। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यही हाल है।
