भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने की समीक्षा बैठक, देंगे मुआवजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कर्नाटक में भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को अपने आवास पर समीक्षा बैठक की है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, तुमकुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, रामनगर, हासन जिलों को व्यापक नुकसान हुआ है। 24 लोगों की मौत की सूचना दी गई है। जबकि 658 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बता दें प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।
