पाकिस्तानी पीएम की एक्स वाइफ पर जानलेवा हमला, रेहम बोलीं- 'क्या यही इमरान का नया पाकिस्तान है?'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NBT
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। रेहम ने ट्वीट किया, 'मैं भतीजे की शादी से लौट रही थी, तभी कुछ लोगों ने मेरी कार पर गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गनपॉइंट पर मेरी गाड़ी रोकने की कोशिश की। क्या यही इमरान खान का नया पाकिस्तान है? कायरों, लुटेरों और लालची लोगों के देश में आपका स्वागत है।'
