x

ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत होना नरसंहार से कम नहीं- इलाहाबाद हाई कोर्ट

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को लखनऊ और मेरठ के जिलाधिकारियों को अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण हो रही मौतों की खबरों की पुष्टि का आदेश दिया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन न मिलने के कारण कोरोना संक्रमितों की मौत आपराधिक कृत्य है और यह नरसंहार से कम नहीं है। कोर्ट ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। शुक्रवार को मामले की अगली सुनवाई के दौरान यह रिपोर्ट दायर की जाएगी।