नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत याचिका पर आज फैसला संभव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
मातोश्री पर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में राजद्रोह का मुकदमा झेल रहीं अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत याचिका पर आज फैसला आने की उम्मीद है। राणा दंपती पर आईपीसी की धारा 15 ए, 353 के साथ बॉम्बे पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा राणा दंपत्ति पर 124 ए यानी राजद्रोह की भी धारा लगाई गई है।
