22 मई से लागू होगा दिल्ली की तीनों नगर पालिकाओं को एक करने का फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan herald
दिल्ली की तीनों नगर पालिकाओं को एक करने का फैसला 22 मई से लागू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली के साउथ, नॉर्थ और ईस्ट म्यूनिसिपल कारपोरेशन अब एक हो जाएंगी। दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन (अमेंडमेट) एक्ट 2022 के अनुसार केंद्र सरकार नई यूनिट के लिए एक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त करेगी। जो कार्पोरेशन की पहली बैठक होने तक काम करेगा।
