बहुचर्चित चारा घोटाला में आज आएगा फैसला, लालू के लिए मुश्किल दिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बहुचर्चित चारा घोटाला में झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी पर आज फैसला आएगा। सीबीआई कोर्ट मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और अन्य 99 आरोपियों के खिलाफ आज अंतिम फैसला सुनाएगी। अभी लालू जमानत पर जेल से बाहर हैं। ऐसे चार केस में उन्हें सजा हो चुकी है। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में कोर्ट ने लालू सहित 99 आरोपियों को कोर्ट में उपस्थित रहने को कहा है।
