श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा, सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पर पाबंदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका में शुक्रवार को इमरजेंसी की घोषणा हुई। बिगड़ते आर्थिक संकट को लेकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर ट्रेड यूनियनों ने शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल की थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधी रात के बाद आपातकाल लागू किया गया। राष्ट्रपति की ओर से ये ऐलान ऐसे समय में किया गया है, जब छात्र कार्यकर्ताओं ने देश की संसद का घेराव करने की चेतावनी दी थी।
