आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री और नौसेना प्रमुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 10 बजे नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा होगी। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और भारतीय वायु सेना मार्शल विवेक राम चौधरी भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान शीर्ष कमांडर सेंसरों और हथियारों के प्रदर्शन, नौसेना के प्लेटफार्म की तैयारियों, परियोजनाओं और कई अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा करेंगे।
