भारतीय नौसेना को मिला विग्रह पोत, कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
भारतीय तटरक्षक बल के पोत विग्रह के कमीशनिंग इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'पोत तटीय रक्षा क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार करेगा। 98 मीटर लंबा ये पोत विजाग में स्थित होगा। इस पोत का संचालन 11 अधिकारियों और 110 नाविकों की कंपनी द्वारा किया जाएगा। विग्रह के भारतीय तटरक्षक बल में शामिल होने के बाद भारत के पास 157 पोत और 66 विमान हो जाएंगे।
