वाशिंगटन डीसी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 'मेक फॉर द वर्ल्ड' का किया आह्वान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हालिया वाशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद अमेरिकी एयरोस्पेस और रक्षा प्रमुख बोइंग और रेथियॉन से मिले। इस दौरान उन्होंने कंपनियों से 'मेक इन इंडिया' से 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की ओर बढ़ने को कहा। 15 अप्रैल तक अमेरिकी दौरे पर गए राजनाथ सिंह अमेरिकी नेतृत्व के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वो आज पेंटागन में अमेरिकी समकक्ष लॉयड जे ऑस्टिन से भी मिलेंगे।
