आज से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। रक्षा मंत्री विभिन्न अग्रिम क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे और देश की रक्षा में तैनात सेना की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सेना के वरिष्ठ कमांडर उन्हें भीतरी इलाकों और एलओसी की जानकारी देंगे। उनके साथ आर्मी चीफ मनोज पांडे भी श्रीनगर पहुंच रहे हैं। राजनाथ जम्मू में महाराजा गुलाब सिंह की 200वीं जयंती समारोह में भी शामिल होंगे।
