रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की दिल्ली में सेना की तैनाती करने की तैयारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को खासा प्रभावित किया है। यहां सबसे बड़ी परेशानी अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी है। ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अस्पताल हाई कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। इसी बीच राजधानी की बिगड़ती स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सेना की तैनाती करने की तैयारी कर ली है। इस पर गंभीरता से चर्चा जारी है।