कारगिल विजय दिवस पर बोले रक्षा मंत्री: पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Forbque
23वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। यह कैसे संभव है कि बाबा अमरनाथ भारत में हैं और मां शारदा शक्ति एलओसी के पार हैं। रक्षा मंत्री कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू पहुंचे थे। जहां वो युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार से मिले।
