दिल्ली चुनाव में AAP ने उतारे सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी 2020 को मतदान होगा। मतदान से पहले एडीआर ने प्रदेश में उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर बड़े खुलासे किए। रिपोर्ट के मुताबिक 672 उम्मीदवारों में से 133 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए। चुनाव में AAP के 25% प्रत्याशी, भाजपा के 20% और कांग्रेस के 15% प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।
