x

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: shortpedia

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। अपने दौरे के पहले दिन केजरीवाल जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे। यात्रा सुबह 11 बजे जालंधर के निगम चौक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से गुजरेगी। 16 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांव खुडिया में एक जनसभा को संबोधित कर बादल परिवार को चुनौती भी देंगे।